HomeJaunpurधाता मेला के रामलीला में हुआ बालि वध व लंका दहन का...

धाता मेला के रामलीला में हुआ बालि वध व लंका दहन का मंचन

धाता मेला के रामलीला में हुआ बालि वध व लंका दहन का मंचन

गुड्डन जायसवाल
धाता, फतेहपुर। 150 वर्षों से लगातार चल रहे धाता मेला में श्रीरामलीला के अंतर्गत चित्रकूट धाम से आए हुए रामलीला समिति के कलाकारों ने शबरी आश्रम, राम-सुग्रीव का मिलन और लंका दहन की लीला का मंचन किया। सुग्रीव बताते हैं कि उसकी पत्नी और राज्य का उसके भाई बाली ने हरण कर लिया है। भगवान राम बाली का वध कर सुग्रीव को राजा बनाते है। रामलीला के दौरान बाली राम के हाथों मरने के बाद, अपने प्राणों को त्यागते समय अपने पुत्र अंगद को श्रीराम के सुपुर्द कर प्राण त्याग देते हैं। इसके बाद सीता जी की खोज शुरू हो जाती हैजामवंत द्वारा बल की याद दिलाने के बाद हनुमान जी समुद्र लांघ कर लंका नगरी पहुंचते हैं। उन्हें अशोक वाटिका में सीता जी दिखती हैं। हनुमान जी, सीता जी को भगवान का संदेश देकर बाग में फल खाने की इच्छा प्रकट करते हैं। जहां हनुमान का रावण पुत्र अक्षय कुमार से युद्ध होता है, अक्षय मारा जाता है। इस दौरान उनका लंका के राक्षसों से युद्ध होता है। रावण का पुत्र मेघनाद ब्रह्मास्त्र का उपयोग कर हनुमान को बांध लेता है। रावण के निर्देश पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। और हनुमान सोने की लंका को जलाकर लंका दहन करते है। रामलीला मंचन के साथ हास्य कलाकारों द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, हनुमान का रोल अदा कर रहे संतोष त्रिपाठी, रामजी का रोल अदा कर रहे हर्षित द्विवेदी, लखन जी का रोल अदा कर रहे आयुष तिवारी, सीता का रोल अदा कर रहे आजाद तिवारी और धाता प्रशासन के साथ अन्य दर्शक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read