HomeBiharट्रैफिक जागरूकता के लिये 100 ट्रैफिक फ्लेसर लाइट एवं 7 जोड़े ट्रैफिक...

ट्रैफिक जागरूकता के लिये 100 ट्रैफिक फ्लेसर लाइट एवं 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली मिली

ट्रैफिक जागरूकता के लिये 100 ट्रैफिक फ्लेसर लाइट एवं 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली मिली

सुनील कुमार
नवादा, बिहार। समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली यातायात पुलिस नवादा को सुलभ करायें। यह आईसीआईसीआई बैंक नवादा द्वारा उपलब्ध कराया गया। इससे नगरीय क्षेत्र नवादा में ट्रैफिक नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके पहले आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 100 पुलिसकर्मियों को रेनकोट और 100 आम जनता को हेलमेंट प्रदान किया गया है। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह बैंक द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को जागृत किया जा रहा है। हेलमेट पहनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। दो पहिए वाहन में हेलमेट सुरक्षा के लिए दोनों सवारियों के लिए बहुत जरूरी है। सड़क दुर्घटना होने पर इससे जीवन की रक्षा होती है। उप विकास आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि (मोटरसाइकिल) दो चक्के वाले जो भी गाड़ी चलाते हैं तो हेलमेट पहन कर ही चलाएं। फोर व्हीलर गाड़ी पर सीट बेल्ट अवश्य लगे। सड़क के यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। सावधानी से गाड़ी चलाएं। गाड़ियों को अनावश्यक ओवरटेक नहीं करें। इससे दुर्घटना में कमी आएगी और जीवन की रक्षा होगी। इस अवसर पर विकास पांडेय एसडीसी, सत्येंद्र प्रसाद जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read