Homeप्रतापगढ़एक क्लिक पर मिलेगी 26 तरह की सेवाएं

एक क्लिक पर मिलेगी 26 तरह की सेवाएं

एक क्लिक पर मिलेगी 26 तरह की सेवाएं

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। अब आपको दैनिक जरूरत सम्बन्धित आवश्यकताओं के लिए कहीं भगदौड़ करने की जरूरत नहीं है। बस अपना मोबाइल उठाइए और शासन के सेवा मित्र पोर्टल पर एक क्लिक करिए।

आपके सामने तमाम दैनिक जरूरतों की सेवाओं सम्बंधी लिस्ट आ जाएगी। इस सूची में से अपनी जरूरत तलाशिए और क्लिक कर दीजिए। कुछ देर बाद आपकी जरूरत सम्बंधी सेवा घर पर उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर से आम जनमानस को दैनिक जरूरत की सेवाएं घर पर उपलब्ध कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, प्लम्बर, बढ़ई सहित दैनिक जरूरत की 26 सेवाएं उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य एक प्लेटफार्म पर दैनिक जरूरत की कई सेवाएं उपलब्ध कराना है। खास बात यह कि इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं बाजार से कम कीमत वाली हैं। लोगों की जरूरत के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक ऐसा पोर्टल विकसित किया गया है जिस पर दैनिक जरूरत की 26 सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं।

शासन के सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं में प्रमुख रूप से एसी सर्विस एंड रिपेयर, अप्लायंस रिपेयर, कार रिपेयर एंड सर्विस, कारपेंटर, क्लीयरिंग, ऑन काल डाक्टर, इलेक्ट्रीशियन, मैनपॉवर सर्विस, मोबाइल रिपेयर, नर्सिंग सर्विस, पेंटर, प्लम्बर, आरओ सर्विस, सैलून, टेलरिंग आदि शामिल हैं। शासन से विकसित सेवा मित्र पोर्टल पर दैनिक जरूरत की 26 सेवाएं उपलब्ध हैं। पोर्टल पर क्लिक कर अपनी जरूरत की सेवाएं घर बैठे प्राप्त की जा सकती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read