अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू के स्थानान्तरण के बाद शनिवार को कोषागार कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी व नये दायित्व की शुभकामनाएं दी। नवागत वरिष्ठ कोषाधिकारी विपिन कुमार वर्मा (संयुक्त निदेशक पेंशन प्रयागराज मण्डल) ने आज शनिवार को कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। अधिकारियों/कर्मचारियों ने नवागत वरिष्ठ कोषाधिकारी विपिन कुमार वर्मा का स्वागत किया। नवागत वरिष्ठ कोषाधिकारी संयुक्त निदेशक पेंशन प्रयागराज मण्डल के पद पर भी कार्यरत है, इन्हें वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रतापगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।