HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मेरी माटी मेरा देश, अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : मेरी माटी मेरा देश, अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : मेरी माटी मेरा देश, अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका सभागार में रविवार को मेरा माटी मेरा देश के अंतिम चरण पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां देश भक्ति एवं सांस्कृत कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने उपस्थित लोगों में देश भक्ति का जुनून भरने का काम किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया जिसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री की देख—रेख में पूरा देश मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा भव्य रूप से चला रहा है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में अलग—अलग कार्यक्रमों के तहत हम लोग बड़े उत्साह के साथ नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों से इकट्ठा करके इस कलश यात्रा को रवाना किया जाएगा जहां पूरे देश का कलश इकट्ठा होकर एक बड़ा सन्देश स्वच्छता के प्रति, विकास के प्रति, देश को उजागर करने के लिए करेगा।उन वीर शहीदों को नमन जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण की आहुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से आये कलश में माटी, अक्षत चावल एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी धर्मेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, नित्यानंद स्वर्णकार, राजेन्द्र प्रसाद, श्रीपति गौतम को अंगवस्त्रम आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पर अधिशाषी अधिकारी प्रदीप गिरी, पूर्व चैयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, गीता जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, आरआई सुरेंद्र शर्मा, मुस्तकीम अहमद, अमित शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read