राज ग्रुप आफ इस्टीट्यूशन का 13वां स्थापना दिवस मना
दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, जुटीं तमाम हस्तियां
जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के बाबतपुर में स्थित राज फाउन्डेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राज ग्रुप जाफ इस्टीट्यूशन बाबतपुर वाराणसी में राज ग्रुप आफ इस्टीट्यूशन 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि रवीद्र जायसवाल उत्तर प्रदेश सरकार (राज्यमंत्री) व विशिष्ट अतिथि कौशलेन्द्र सिंह पटेल (पूर्व मेयर राष्ट्रीय सदस्य पिछडा वर्ग आयोग भारत सरकार) प्रो० राजकुमार (पूर्व कुलपति पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़) शैलेश पाण्डेय (उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा) अवधेश सिंह (पूर्व प्राचार्य यू.पी. कालेज) प्रो० दिवाकर सिंह (प्राचार्य पी.जी. कालेज मलिकपुरा गाजीपुर)। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन राजदेव सिंह (पूर्व एम.एल.सी.) कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र—छात्राओं संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। इनके उपर देश की जिम्मेदारी है और राष्ट्र के विकास में इनकी अहम भूमिका होती है। आज बच्चों के अन्दर भारतीय संस्कृति का अभाव दिखाई दे रहा है जिसको पुनः जागृत करने की जरूरत है तथा आज के युग में युवाओं के लिए कौशल विकाश से सम्बन्धित प्राग्राम चलाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रो० राजकुमार पूर्व कुलपति पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने कहा कि आज आधुनिक युग में छात्र एवं छात्राओं को समय के साथ चलने की जरूरत है जिससे व किसी से पीछे न रह सके तथा अपनी जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर सक। अन्य विशिष्ट अतिथि कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि छात्र—छात्राओं के अन्दर अनुशासन का होना जरूरी है जिससे उनके अन्दर व्यक्तित्व का विकास होता है और उनके अन्दर धैर्य पैदा होता है। अन्य विशिष्ट अतिथि शैलेश पाण्डेय कहा कि आज के युग के व्यक्ति तभी आगे बढ़ सकता है जब एक—दूसरे के बीच तालमेल हो और विपरित परिस्थिति में यही व्यक्ति तालमेल को आगे ले जाता है। अन्य विशिष्ट अतिथि अवधेश सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं की उत्सुकता और कार्यक्रम में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेने पर कहा। कालेज का माहौल एक अनुशासित व्यवस्था के साथ चल रहा है जिसे देखकर खुशी महसूस हो रही है। कार्यक्रम में लगभग 50 कालेजों के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनकी संख्या 5000 तक रहा तथा विभिन्न इन्टर कालेजों से आये प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रोस्टर प्रजेन्टेशन, रंगोली, ग्रुप डान्स व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिये। राज ग्रुप आफ इस्टीट्यूशन में ‘एमबीए’ कोर्स के साथ प्रारम्भ किया गया था जो इस समय संस्था में बीबीए, बीसीए, बी.काम. बी.ए., एम.काम, ए.एस.सी. पॉलिटेक्निक, डीफार्मा इत्यादि कोर्स संचालित है जिसमें लगभग 4000 छात्र एवं छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं। अन्य कोर्स लाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि ग्रामीण व शहरी बच्चों को शिक्षा के लिए किसी अन्य राज्य में न जाना पड़े। अपने ही गांव व शहर में उच्चा शिक्षा प्राप्त कर अपने संस्था गांव शहद राज्य का नाम रोशन करें।
स्थापना दिवस पर संस्था के चेयरमैन राजदेव सिंह, प्रबन्धक विवेक सिंह, संस्था के निदेशक डा० राहुल सिंह, प्राचार्य राज फार्मेसी कालेज डा० विशाल अग्रहरि द्वारा कालेज प्रांगण के मन्दिर पर पूजा पाठ किया गया। संस्था के मातृग्राम में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें मिष्ठान तथा शिक्षण समाग्री भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विवेक प्रकाश दूबे ने किया। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह (ट्रस्टी सदस्य), अनिल पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, विवेक सिंह, डा० सोमेन्द्र प्रताप सिंह, अमित तिवारी सहित संस्था के तमाम अध्यापक, अध्यापिका, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















