HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भारतीय भाषा उत्सव संगोष्ठी व पौरोहित्य प्रशिक्षण समापन

JAUNPUR NEWS : भारतीय भाषा उत्सव संगोष्ठी व पौरोहित्य प्रशिक्षण समापन

JAUNPUR NEWS : भारतीय भाषा उत्सव संगोष्ठी व पौरोहित्य प्रशिक्षण समापन

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी: पं. अम्बिका
विपिन सैनी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर श्री शीतला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतला चौकियां धाम के सभागार में 75वीं भारतीय भाषा उत्सव तमिल के प्रख्यात कवि सुब्रह्मण्यम भारती जी के जन्मदिवस 11 दिसम्बर के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर पं. अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि, “संस्कृत सभी भाषाओं की मां है” हिंदी, उड़िया, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, तमिल आदि भाषाएं सब संस्कृत से ही प्रकट हुई है, इसलिए हमें सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। यह उत्सव भारत सरकार के निर्देश के क्रम में 28/9/2023 से 11/12/2023 तक मनाया जा रहा है। आज दिनांक 26/10/2023 को त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर शीतला चौकियां धाम एवं क्षेत्रवासियों, प्रशिक्षणार्थियों के मध्य यह उत्सव मनाया गया। श्री शीतला चौकियां धाम मन्दिर ब्राह्मण परिवार के संरक्षक पं. अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी, पं. प्रवेंद्र कुमार उपाध्याय, पं. त्रिभुवन त्रिपाठी आदि गणमान्य गण तथा शिवम त्रिपाठी, संजू त्रिपाठी, रिया, निकिता आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। संचालन पौरोहित्य प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश चन्द्र पाठक ने किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read