963120
तेजस टूडे सं.
Previous article
Next article
पहलगाम में आतंकी हमले से खफ़ा सैकड़ों युवाओं ने किशुनगंज बाजार में शशांक तिवारी व विवेक बाबा के नेतृत्व में जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कश्मीर के पहलगाम मारे गए पर्यटकों के प्रति भावपूर्ण श्रदांजलि अर्पित की। पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से पूरा बाजार गूंज उठा। जुलूस में मोनू, नीरज,आनंद, मयंक, अभिनव, विक्की, ज्ञानी, प्रशांत, उमेश, शफीक, धनराज, प्रिंस, सन्तोष, शिवम अनमोल समेत सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।





