Homeप्रतापगढ़एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करायें: एडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित एवं कम करने के लिये सड़क सुरक्षा के नियमों का सभी से कड़ाई से अनुपालन करायें एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने हेतु ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, ओवर लोड वाहनों, बिना लाइसेंस के वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की जाय। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल माह मेंं 45 दुर्घटनायें हुई है, मृत्यु वाली सड़क दुर्घटनाआेंं की जांच हेतु टीम गठित की गयी है जो घटनास्थल पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाता है।
एडीएम ने निर्देशित किया कि जो दुर्घटना स्थल है, वहां पर साइन बोर्ड, रिफलेक्टिव टेप लगाये जायं और राज्य सड़क मार्गो व हाईवे की सड़कों पर जो गांव की रोड़ जुड़ती है, वहां पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाय जिससे सड़क दुर्घनाओं में कमी आ सके। शहर के मार्गों पर किये गये किये गये अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाये।
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि 618 गाड़ियॉ बिना फिटनेस के पायी गयी और सभी नोटिस भेजा गया है और 26 गाड़ियों के लाइसेन्स निरस्त किये गये है जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस के कोई भी वाहन न चलाये जाये और बिना फिटनेस वाहनों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दें जिससे सम्बन्धित विद्यालयों को फिटनेस के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया जा सके।
डिग्री कालेजों में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान के कार्यक्रम चलाये जाये जिससे लोग जागरूक हो सके। एडीएम ने निर्देशित किया कि 3 से अधिक घटित दुर्घटनाओं की समीक्षा सम्बन्धित कार निर्माता कम्पनी से आडिट कराया जाये ताकि घटित हुई दुर्घटना में वाहन निर्माण सम्बन्धी कमियों का आकलन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके। एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट आदि की वजह से 80 चालान किये गये। सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में हम सभी आस-पास के लोगों को जागरूक करते रहे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
एडीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि समस्त ईओ को सूचना दे दी जाय कि नगरीय निकायों के अन्तर्गत जो सड़के हैं, वहां पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से क्रियाशील रहे। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के बारे में प्रजेन्टेशन किया गया। बैठक में प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ओपी चौरसिया, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ दिलीप गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन डा0 बी0के0 सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read