विद्यालय में टापरों को किया गया सम्मानित
तेजस टूडे सं.
बीबी सिंह
पट्टी, प्रतापगढ़। कोहंडौर नगर पंचायत के अंतर्गत रामापुर वार्ड में स्थित जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटरमीडिएट कॉलेज रामापुर प्रतापगढ़ में विद्यालय के मेधावी टॉपरों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने हाईस्कूल के कॉलेज टॉपर दीक्षा सिंह, रिया पटेल, आदर्श पांडेय, शिवानी जायसवाल, अर्पित तिवारी, दीपांशी, अंकुश, अंशिका शर्मा, वर्षा देवी और इंटर के सौरभ वर्मा, प्रियांशी, साक्षी यादव, कीर्ति वर्मा, अजय उमरवैश्य, अनन्या तिवारी, दिव्या शुक्ला, शिवानी वर्मा आदि मेधावियों को माला पहनाकर, मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत अनुशासन समयबद्धता को मानने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि अभी एक परीक्षा पास की है। जीवन में अभी अनेक परीक्षाएं पास करते हुए तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी घबराएं नहीं, बल्कि चुनौतियों का डटकर संयम एवं धैर्य बनाकर सामना करें। इस अवसर पर अनिल सिंह, विनय चतुर्वेदी, राजेश दुबे, विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक एसपी सिंह मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






