HomeFirozabadनेहरु युवा केन्द्र की प्रतियोगिता में युवाओं ने किया प्रतिभाग

नेहरु युवा केन्द्र की प्रतियोगिता में युवाओं ने किया प्रतिभाग

नेहरु युवा केन्द्र की प्रतियोगिता में युवाओं ने किया प्रतिभाग

कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर नेहरु युवा केंद्र द्वारा ब्लाक एका के गांव पाढ़म में खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में युवक एवं युवतियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेहरु युवा केंद्र द्वारा कराई गई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान हरवीर सिंह यादव एवं चौकी इंचार्ज पाढ़म मौहर सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। ‌

प्रतिया‌ेगिताओं में क्षेत्र के युवक एवं युवतियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान बालक वर्ग कबड्डी में गेहरी एवं बालिका वर्ग कबड्डी में भूपाल सिंह टीम विजेता रही। 100 मीटर बालक वर्ग दौड में खडीत के अमित कुमार एवं बालिका वर्ग में पिलख्तर की स्वैता ने सफलता हासिल की। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चनारी के अंकित कुमार एवं बालिका वर्ग में फरीदा के नीतू वर्मा ने पुरस्कार जीता। वहीं लंबी कूद के बालिका वर्ग में पिलख्तर की स्वैता ने जीत हासिल की। प्र‌तियोगिताओं के दौरान सुबोध कुमार, कमलकांत पालीवाल, पुष्पेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, अंशुल यादव, बंटी यादव अवनीश यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read