डलमऊ मार्शल आर्ट क्लब में कलर बेल्ट प्रतियोगिता सम्पन्न
पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय ताइक्वांडो क्लब द्वारा आयोजित कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में डलमऊ मार्शल आर्ट क्लब के 28 बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी खिलाडियो ने कामयाबी हासिल की। बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता अतंरराष्ट्रीय खिलाडी तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित डिंपी तिवारी तथा डलमऊ मार्शल आर्ट क्लब के कोच महताब आलम की देखरेख मे सम्पन्न कराया गया।
इसमें व्हाईट से यलो बेल्ट मे क्रमशः अविनाश सोनकर, कृष्ण नारायण गुप्ता, अंश सोनकर, महक, धुरू, रोहित तिवारी, सुमित कुमार, श्रेष्ठ गुप्ता, स्मृति तिवारी, सेजल वैश्य, आदित्य यादव, पियूष सागर मिश्रा, शौर्य रावत, आशुतोष सोनकर, सौरभ मोदनवाल, दिवयांश मौर्य, तस्लीम अफरोज, सतयाश मौर्य ने कामयाबी हासिल की। वहीं यलो से ग्रीन बेल्ट मे धनंजय, आदर्श कौशल, रिद्धी गुप्ता, सिद्धी गुप्ता, अनोखी कौशल, रुक्सार, अंजनी कुमार, अविशका कौशल, उमैरा बानो और संगम ने कामयाबी हासिल की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











