बाजार से घर लौटते समय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार बच्चों के पिता की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बता दें कि गांव फरीदा बरौली निवासी 45 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह, अपने गांव के अनिल कुमार के साथ बाइक से लभउआ बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में प्रवेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनिल को अस्पताल भेजा जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। प्रवेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक प्रवेश तीन बेटियों और एक बेटे के पिता थे। हादसे की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर खैरगढ़ ने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









