नाव पर रील बनाते समय 7 किशोर डूबे, एक की हुई मौत

नाव पर रील बनाते समय 7 किशोर डूबे, एक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
शुक्लागंज, उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रतीरामपुरवा स्थित झील में पडोस के रहने वाले सात किशोरों में एक की डूबने से मौत हो गई। किशोर झील के अंदर नाव पर बैठकर सेल्फी और रील बना रहे थे। इसी दरमियान नाव पलट गई और हादसा हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग दौड़े और छह किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन एक किशोर डूब गया। घंटों बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला और परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रतीरामपुरवा गांव के रहने वाले महताब आलम का इकलौता 14 वर्षीय बेटा उमेर दोस्तों में अमन (15), राजा (16), रीपू (14), अंशू (15), केशान (17), मनीष (14) के साथ झील पहुंचे। नाव में बैठकर मौज मस्ती कर रहे थे। सभी किशोर खड़े होकर रील बना रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी किशोर पानी में गिर गए और डूबने लगे। हादसा होते ही आस पास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन उमेर लापता हो गया। आनन-फानन इसकी सूचना जाजमऊ चौकी पुलिस को दी गई। जाजमऊ चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल डालकर उमेर को पानी से बाहर निकाला गया। उमेर को बेहोशी की हालत में देख उसे इलाज के लिए तुरंत कानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमेर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

——इनसेट——
झील में नाव पर रील बनाना पड़ा भारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब सभी किशोर नाव पर खड़े होकर इंस्टाग्राम में रील बना रहे थे। यह सब मस्ती के कारण हुआ, जिससे नाव पलट गई और उमेर की जान चली गई। किशोरों का मस्ती करने का ये तरीका उनकी जान का कारण बना।

——इनसेट——
नव वर्ष की खुशियां मातम में बदली
शुक्लागंज, उन्नाव। जहां एक ओर सभी नव वर्ष की खुशियां मना रहे थे वहीं उमेर झील में डूब गया। जिससे नव वर्ष की खुशियां मातम में बदल गई। इकलौते बेटे की मौत पर उमेर के परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a