मिठाई की दुकान के सामने दो पक्षों में हुआ विवाद
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नववर्ष की रात को मिठाई की दुकान के सामने दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट पर आ गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का लाइव वीडियो सामने आया है। मारपीट के दौरान एक पक्ष अपनी बुलेट बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये सारा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नारायण तिराहे का है। जहां पर बैजल स्वीट्स भंडार के सामने दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट होने लगी। कुछ लोग मिलकर दो युवकों को पीट रहे थे। तभी वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट की घटना के दौरान लोग तमासबीन बने रहे जबकि दो पक्षों में मारपीट होती रही। किसी ने भी बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया। इस घटना के उपरांत एक पक्ष अपनी बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर ही फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं बुलेट को अपने साथ थाने ले गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









