युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
तेजस टूडे सं.
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। हरिद्वार से आजमगढ़ कोल्डिंक लेकर जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में गैर जनपद में मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
वहीं घर वाले के पहुंचने के बाद मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। बतातें चले कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा ग्राम सभा निवासी शिवम मौर्य उम्र 25 वर्ष डीसीएम लोडर गाड़ी चलाकर अपना जीवन यापन करता है और शिवम गाड़ी में हरिद्वार से कोलड्रिंक लेकर आजमगढ़ उतारने जा रहा था। तभी उन्नाव जनपद के दही थाना क्षेत्र में वह गाड़ी का टायर चेक करने को लेकर उतरा वह टायर चेक कर ही रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय थाने के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
——इनसेट——
कैंसर से पिता की हुई थी मौत
मृतक शिवम मौर्य दो भाई, तीन बहन हैं। मृतक शिवम के पिता कैंसर पीड़ित थे जिनकी मृत्यु लगभग सात साल पहले हो चुकी है। वही इनका बड़ा भाई गौरव दिल्ली में रहकर कमाई करता है। पिता व एक बहन की मौत के बाद दोनों भाइयों पर ही घर की जिम्मेदारियां थी लेकिन शिवम की मृत्यु के बाद अब बड़े भाई गौरव पर जिम्मेदारी बढ़ गई परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









