समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त सावित्री को दी विदाई

समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त सावित्री को दी विदाई

तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दे रही सावित्री देवी के सेवानिवृत्त पर उनके विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंच का संचालन शिक्षक अमित सिंह ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक डॉक्टर भावेश सिंह ने सबसे पहले सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉक्टर भावेश सिंह ने सावित्री देवी के कार्य करने के तौर तरीके पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने अपने जीवन के 36 साल स्वास्थ्य विभाग को दिया है। जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत जीवन में कभी चिकित्सी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने जब तक स्वास्थ्य विभाग में काम किया तब तक वास्तव में उनका पूरा समर्पण स्वास्थ्य विभाग के लिए ही रहा है। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और सावित्री देवी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेट कर विदाई दी गई। साथ ही शिक्षा विभाग व उनके अन्य विभाग से आय शुभ चिन्तकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत होने पर सावित्री देवी को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही सावित्री देवी ने विदाई के बारे में अंत में प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक मैंने स्वास्थ्य विभाग में सेवा दी है तब तक मेरा परिवार स्वास्थ्य विभाग ही था। विषम परिस्थितियों में भी मैंने स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा दी है लेकिन मैं आज इस बात से खुश हूं कि आज मेरे विदाई समारोह पर इतनी उमस की गर्मी पर दूर दराज से मेरे एक बुलाने पर आ गये। आपका यह प्रेम और सम्मान देख कर मेरी आँखे नम हो गई है। आप सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ और आज मेरा पुरा परिवार विदाई के इस मंच पर मौजूद है। मैं अपने आप को सबसे खुशनसीब समझ रही हूँ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सावित्री देवी के पुत्र नीरज हंस उनके पति बेटी दामाद एवं डॉ. राहुल घोष, डॉ. सुनील कुमार यादव, दीपक, लाला, अनुपम, विजय त्रिपाठी व समस्त सीएचसी स्टाफ आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA