संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी की अध्यक्षता में संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन गोंडा कांग्रेस भवन मुख्यालय पर किया गया। इस अवसर पर शहर से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जिस तरह शहर के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता आए हैं या हमारे और कांग्रेस के हौसले को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने संविधान बचाओ का जो नारा संदेश दिया है उसे हर हाल में हम सबको मिलकर साकार करना है।
अगर संविधान नहीं रहेगा तो देश भी नहीं रहेगा। इसी क्रम में कार्यक्रम संचालक सैयद मुजीब मास्टर ने कहा कि भाजपा हर षड्यंत्र में नाकाम हो चुकी है और अब या पतन की राह पर चल रहे हैं। इसके पास अब कुछ बचा नहीं है। इसी क्रम में गोंडा शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी द्वारा आवास विकास कॉलोनी द्वितीय निवासी प्रेम चंद्र श्रीवास्तव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान हरिराम सोनी, वसीम सिद्दीक़ी, शहज़ादे मेवाती, हफीज महमूद, निशा खातून, निर्मला देवी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वाजिद अली आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान विशेष रूप से हरि श्याम सोनी, वसीम सिद्दीक़ी, श्रीमती निर्मला देवी, शहज़ादे मेवाती, हाफ़िज़ महमूद, मो. ज़रनील हयात, निशा खातून, वसीम राईनी, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, नियाज़ अली, जानकी देवी, शाहिदा अंजुम, हरिराम वर्मा, तय्यब अली, नबी बख्श राईनी, मो. सलमान आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






