HomeAyodhyaयोग हमारे ऋषि मुनियों का अनमोल उपहारः प्रो.प्रतिभा गोयल

योग हमारे ऋषि मुनियों का अनमोल उपहारः प्रो.प्रतिभा गोयल

योग हमारे ऋषि मुनियों का अनमोल उपहारः प्रो.प्रतिभा गोयल

अवध विश्वविद्यालय में नववर्ष के प्रथम प्रभात पर कराया गया योगाभ्यास
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रविवार को डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में नववर्ष के प्रथम प्रभात पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को योगिक विज्ञान द्वारा आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास सरल कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल एवं शिक्षक योगाभ्यास की बारीकियों से प्रशिक्षित हुुए।

योगिक विज्ञान के योगाचार्य आलोक तिवारी ने ओम के उच्चारण से योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत शिक्षकों व अधिकारियों को उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम, वज्रासन, कपालभाति, शीतकारी, श्वसन, शलभासन सहित अन्य आसनों का योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास के पहले विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 गोयल ने कहा कि योग सही जीवन जीना सिखाता है। इसे अपनी दिनचर्या में लाने से शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बनता है। इससे शारीरिक मास पेशियां सुचारू रूप से कार्य करने लगती है। कुलपति ने कहा कि योग में शरीर के सभी प्रकार के विकारों को दूर करने की क्षमता है। नियमित योग से आंतरिक खुशी के साथ आनन्द की अनुभूति प्राप्त होती है और इससे मन प्रसन्न रहता है।

उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों के अनमोल उपहार के रूप में योग दिया है। आज सभी को इनके शास्त्रों में वर्णित सद्मार्ग पर चलने की जरूरत है। अंत में कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार व समाज राष्ट्रहित की दिशा में भरपूर योगदान दे। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ नववर्ष मंगलमय हो। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो0 एसएस मिश्र ने बताया कि इस योगाभ्यास से विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य को क्रियाशील रखा जा सकता है।

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। योग के निरन्तर अभ्यास से ही शारीरिक विकारों से छुटकारा पा सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन आलोक तिवारी ने किया। इस अवसर प्रो. चयन कुमार मिश्र, डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ. अनिल कुमार मिश्र, डाॅ. सिंधु सिंह, डाॅ. दिनेश कुमार सिंह, गायत्री वर्मा, अनुराग सोनी, डाॅ. अवधेश दीक्षित, डाॅ. लोकेन्द्र सिंह उमराव, डाॅ. कपिलदेव सहित अन्य शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

 

Must Read