Homeप्रतापगढ़चार दिन पहले महिला के साथ हुई छेड़खानी में पुलिस ने नहीं...

चार दिन पहले महिला के साथ हुई छेड़खानी में पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा

चार दिन पहले महिला के साथ हुई छेड़खानी में पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा

पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर, पुलिस ने खानापूर्ति कर शान्ति भंग में किया चालान
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में एक क्षेत्र अंतर्गत एक घर में अकेली महिला को देखकर गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो उसको जमकर मारा- पीटा। पीड़िता न्याय के लिए चार दिन से थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस मुकदमा लिखने के बजाय टाल मटोल कर रही है। बताते चलें कि महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव की रहने वाली एक महिला का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।

वह घर पर अकेली ही रहती है। चार दिन पूर्व अपने बकाया का पैसा मांगने के लिए उसके गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला को घर में अकेला देखकर वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा और रेप करने का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसने महिला को जमकर मारा पीटा। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दिया। पुलिस आरोपी को तुरंत ही थाने उठा लाई लेकिन मुकदमा लिखने की बजाय पुलिस ने आरोपी को चौबीस घण्टे थाने में बैठाने के बाद उसका शांति भंग की अंदेशा में चालान कर दिया। महिला चार दिन से मुकदमा लिखवाने के लगातार थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। इस संबंध में सीओ सदर पवन त्रिवेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। यदि घटना हुई है तो मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read