मां यमुना, टिकरी माता, महेश बाबा की आरती कर आशीर्वाद में मांगीं बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधाएं
बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष से गांववासियों ने साक्षा किया दर्द
गुड्डन जायसवाल
खागा, फतेहपुर। विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में दो दिवसीय किसान संवाद का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथाम मां यमुना, टिकरी माता, महेश बाबा की आस पास सफाई की गई। उसके उपरांत सभी पूजन आरती की। सभी ने आरती कर आशीर्वाद में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की कामना की। आयोजित संवाद में यमुना तटवर्ती गांवोंवासियों का सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी मुद्दे पर दर्द छलका। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय द्वारा जल, जंगल, जमीन, जीव-जन बचे राज्य बुंदेलखंड बने के नारे संग जारी संघर्ष में गांववासियों का आशीर्वाद मांगा।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि बीते दिनों संपन्न हुई नव दिवसीय पद यात्रा के विषय में सबको अवगत कराया। यमुना तटवर्ती गांवों की समस्याओं को समाधान पर विस्तार से चर्चा कर सबका सहयोग मांगा। संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित ने तटवर्ती गांवों में बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तमाम आवश्यकताएं हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग रहते हैं।
ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं पर चिंतन के साथ ही समिति उनकी पीड़ा को सरकार में बैठे जिम्मेदारो पहुचायेगी। इस अवसर पर संयोजक धर्ममेद्र दीक्षित, दुर्गेश अवस्थी, धन्नजय दीक्षित, अन्नू मिश्रा, परमेश निषाद, हिमांशु त्रिपाठी, चन्दिका, सज्जन, राजू, विनोद, वेद प्रकाश निषाद, अमन दीक्षित, वैंकटेश दीक्षित, कार्तिक दीक्षित, ईशू दीक्षित, सुनीत दीक्षित, छंगू यादव, राजा यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











