श्री अन्न की उपयोगिता को लेकर कार्यशाला आयोजित
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राजकीय इण्टर कालेज आडिटोरियम में मिलेट्स पुनरोद्धार के अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यषाला का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों के साथ ही निजी उर्वरक, बीज, कीटनाशक एवं यंत्र विक्रेताओं, इफको द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। जादूगर राजेष कुमार द्वारा जादू के कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई और अपने कार्यक्रम के माध्यम से मिलेट्स का प्रचार-प्रसार किया गया। उप कृशि निदेशक श्रवण कुमार द्वारा जनपद में कृषि विभाग की संचालित योजनाओं एवं रबी अभियान के अन्तर्गत कृषि निवेशों की उपलब्धता की जानकारी किसानों को दी गई। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष्य में श्री अन्न की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में अवगत कराते हुये कृषि के साथ-साथ अन्य विधाओं के प्रयोग से किसानों को उनकी आय दोगुनी करने के बारे में भी अवगत कराया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी, गोमती द्वारा परम्परागत एवं प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सांसद द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की उपयोगिता के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि सरकार लगातार किसानों के उत्थान हेतु प्रयासरत है। कृषि विषेशज्ञ अशोक मिश्र द्वारा रबी फसलों में लगने वाले कीटों एवं उनके निदान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी राजित राम, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अरविन्द मौर्य, हरगोविन्द्र सिंह, डा. कौशलेन्द्र पाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार सहित क्षेत्रीय किसान व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















