नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा मन्दिर बसदेवां में उमड़े श्रद्धालु
अजय जायसवाल
बलिया। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की तांता भोर से ही लगा है। देवी भक्त इन मंदिरों में पूजन-अर्चन कर मां से मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में बलिया के सच्चा दरबार दुर्गा मंदिर बसदेवां पर नवरात्र में भक्तों की भीड़ जुटती है। इसको लेकर मंदिर के संस्थापक सेवानिवृत्त इंजीनियर रमेश श्रीवास्तव ने सुरक्षा की व्यवस्था का भी इंतजाम किए हैं। नवरात्र के पहले दिन यानी रविवार की भोर से ही बसदेवां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, मंदिर में सुबह की आरती हुई, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। बसदेवां मंदिर के संस्थापक लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्ति इंजीनियर रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों का आना जारी है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात आरती कर मंदिर में कलश स्थापित कर मां की पूजन की गई। नवरात्र को लेकर बसदेवां सहित दूर दराज से लेकर स्थानीय विभिन्न गांवों के श्रद्धालु भोर से ही सच्चा दरबार बसदेवां मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। बता दें कि सच्चा दरबार बसदेवां में नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















