62वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय भिनगा में यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित
963186
62वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय भिनगा में यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। अमरेन्द्र वरुण कमांडेंट 62वीं वाहिनी एस.एस.बी भिनगा के दिशा निर्देशन एवं निरूपेश कुमार उप कमांडेंट के नेतृत्व में डॉ. कल्पना महादेव पाटिल सहायक कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) की उपस्थिति में वाहिनी मुख्यालय भिनगा में लैंगिक संवेदनशीलता और कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का मुख्य विषय “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम” करना है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस से उपनिरीक्षक पुष्पलता, आरक्षी पूजा तिवारी द्वारा यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी पहलुओं, इसकी रोकथाम के उपायों और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही कार्यशाला में यौन उत्पीड़न के मामलों की पहचान, रिपोर्टिंग और संबंधित व्यक्तियों की सहायता के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक अनुप राय सहित अन्य महिला, पुरुष बलकर्मी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।