Homeप्रतापगढ़मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकारों के लिए किया गया जागरूक

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकारों के लिए किया गया जागरूक

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकारों के लिए किया गया जागरूक

हेमन्त शुक्ला
प्रयागराज। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति आंदोलन के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज के मार्गदर्शन में 12 अक्टूबर को कम्पोजिट विद्यालय पालपुर ब्लाक चाका में शिक्षिका डॉ रीनू जायसवाल ने पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राम पालपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं व बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम, उनकी सुरक्षा व उनके संरक्षण के उद्देश्य हेतु यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन चलाया गया। कार्यक्रम में डॉ रीनू जायसवाल ने नारी सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तिकरण के बारे में ग्रामीण महिलाओं को समझाया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। एआरपी सावित्री सिंह ने महिलाओं को बालिका शिक्षा की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया। शिक्षिका हिना श्रीवास्तव तथा प्रधानाध्यापिका उषा शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करने का पूरा प्रयास किया। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जो महिलाएं अपनी कला कौशल से परिवार में आर्थिक सहयोग करती हैं, उन्हें मंच पर बुलाकर माल्यार्पण तथा उपहार देकर सम्मानित किया जिससे अन्य महिलाएं प्रेरणा ले सके। साथ ही विद्यालय की निपुण बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन डॉ रीनू जायसवाल व हिना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी चाका नरेन्द्र देव मिश्र थे जो किसी आवश्यक कार्य आ जाने के कारण इस कार्यक्रम में नहीं आ सके। कार्यक्रम में चाका ब्लॉक के सभी एआरपी सावित्री सिंह, शशिकांत सिंह, सुधीरपांडेय, विवेक मिश्रा व अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही बेली हॉस्पिटल प्रयागराज के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर हेमंत शुक्ला भी उपस्थित रहे। विद्यालय का पूरा स्टाफ उषा शर्मा, श्रीमती आभा, अर्चना तिवारी, श्रीमती सविता, विद्या पटेल, कल्पना शुक्ला, मधु लता, सुश्री सुलोचना श्री शशिकांत शुक्ला व श्रीमती ममता उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read