छात्र—छात्राओं ने अभियान चलाकर किया साफ—सफाई
श्रवण सिंह
सकलडीहा (बिहार)। स्थानीय कस्बा में स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पीजी कालेज के छात्र—छात्राओं ने अभियान चलाकर साफ सफाई किया। महाविद्यालय परिसर में उगी घास को साफ करके लगाए गए छायादार पौधों को सिंचित किया। उसके बाद छात्रों द्वारा पुस्तकालय की भी साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों को स्वच्छता जागरूकता को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को लेकर गांधी के विचार को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए। इस अवसर पर तीनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी छात्रों को जागरूक और निर्देशित किया वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. जितेंद्र यादव, डा. अनिल तिवारी एवं श्यामलाल यादव मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थिति रहे।














