हरियाली तीज महोत्सव पर महिलाओं ने मचाया धमाल
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में नगर की महिलाओं द्वारा पार्क में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने सांस्कृतिक गीत और नृत्य पर ढोलक, मजीरा और तबले की थाप पर नृत्य किया। कार्यक्रम आयोजक दीपाली गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता, ईशा आहा रश्मि सिवल अंजू आवाल व पूनम सिंघल रहीं। राजस्थानी थीम पर आयोजित कार्यक्रम में लोकगीतों पर महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का कार्यक्रम के दौरान तंबोला व वन मिनट गेम खिलाए गए। संचालन रश्मि सिंपल ने किया। हॉल की सजावट में विशेष रूप से राजस्थानी कठपुतलियां, न लहरिया परदों का इस्तेमाल किया गया। वहीं संविलियन विद्यालय कुड़ी में हरियाली तीज पर्व पर छात्र एवं सहायक अध्यापक विपिन यादव और प्रवेद्र कुमार ने पौधरोपण किया। छात्राओं ने फूल पत्तों से रंगोली बनाई। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रतिमा यादव, पूजा यादव एवं अदिति यादव के द्वारा सम्पन्न कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी मानवी, कुमारी कशिश द्वितीय और कुमारी प्रांशी तृतीय स्थान पर रहीं। सहायक अध्यापक जगबीर सिंह एवं प्रेरक कुमारी बादल का सहयोग रहा। प्रधानाध्यापक आनंद बाबू चक ने कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए अध्यापकों की सराहना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











