सामाजिक संगठन ने थानाध्यक्ष कृपाल का किया सम्मान
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। यह संगठन मानव अधिकार हनन मामले की रोक-थाम के लिये सरकार की मदद से आम जनता की जनसमस्याओं को शासन—प्रशासन तक पहुचाने के उदेश्यों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह बात विश्व मानवाधिकार परिषद जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह निषाद ने नगला सिंघी थानाध्यक्ष कृपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान करते हुए कही। साथ ही आगे कहा कि परिषद् का मूल उद्देश्य मानवाधिकार संरक्षण का ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार-प्रसार करना है जिससे आम जनता को अपने अधिकार पता हों सके और जब आम जनता को अपने अधिकार और सामाजिक न्याय के बारे में पता होगा तो लोग सुखमय की ज़िंदगी जी सकेंगे और समाज में खुशहाली जैसा माहौल बना रहेगा जिससे कोई भी नागरिक छोटी-छोटी बातों के लिए चौकी थाना व न्यायालय की शरण में नहीं जायेंगे और राष्ट्रीय एकता एवं भाई चारे की मिसाल कायम करेंगे समाज कल्याण विकास सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह मझवार ने कही कि पूरे भारतवर्ष में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मानवता का संदेश देगे जिससे भारत देश का नाम रोशन हो। राष्ट्रीय और अंर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक हित में कार्य करके राष्ट्रीय एकता स्थापित करना हमारा परम उद्देश्य है। इस अवसर पर डा ओसपाल सिंह, पूरन सिंह, दीपक रावत, उमेश चंद्र, मोकम सिंह, हर प्रसाद, धनीराम, ओम प्रकाश, सोनू, मायाराम, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार ,नारायण शास्त्री आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











