Homeप्रतापगढ़नारी समाज की प्रगति को आगे बढ़ाने में सहायक रही है: सांसद

नारी समाज की प्रगति को आगे बढ़ाने में सहायक रही है: सांसद

नारी समाज की प्रगति को आगे बढ़ाने में सहायक रही है: सांसद

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-04) का शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कैम्प कार्यालय से मिशन शक्ति अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी उपस्थित रहे। यह रैली कैम्प कार्यालय से शुरू होकर पुलिस लाइन से चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी, गाजी चौराहा होते हुये क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (अफीम कोठी) पर समाप्त हुई। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय में चार पहिया और दो पहिया वाहनों से जन जागरूकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गयी। चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों पर विभिन्न योजनाओं के पोस्टर्स/बैनर व मिशन शक्ति का प्रतीक चिन्ह (लोगो) को प्रदर्शित किया गया। मुख्ममंत्री द्वारा लोकभवन में मिशन शक्ति के विशेष अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में दिखाया गया जिसमें सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता व अन्य अधिकारीगण एवं महिला पुलिस कर्मी, विद्यालयों की छात्रायें, महिलायें आदि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति के विशेष अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद संगम लाल गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति स्वरूप होती है हमारी बेटियों के कई रूप होते है इसलिये उन्हें शक्तिस्वरूपा कहा जाता है, बेटियों को कई सारे फर्ज अदा करने होते है। हम सब नागरिकों का कर्तव्य है कि हम सभी जिस दायित्व पर है उस दायित्व को पूरी ईमानदारी से निर्वाह कर रहे है तो समाज में जो बहुत सारी कुरीतियॉ देखने को मिलती है अगर हम पूरे मनोइच्छा से कार्य करते है तो कहीं कोई समस्या नही आयेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि बेटियां शिक्षित होगीं तभी सशक्त समाज का निर्माण होगा, सफलता के लिये कठिन परिश्रम करना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्त की जा सकती है। महिलायें एवं बेटियॉ अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिये बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिये जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण विषयक कानूनी प्रावधानों के विषय में जानकारी दी जायेगी। महिला शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जायेगा। अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। पीओ रन बहादुर वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा ने आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर0सी0 शर्मा सहित प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read