बिहारगंज में नृत्य-संगीत प्रतियोगिता से दिखाई प्रतिभा
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। सदर तहसील के बाजार बिहारगंज में स्थापित हो रही पिछले 8 वर्षों से माँ अम्बे रानी की भव्य मूर्ति इस वर्ष भी नवल दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित हुई है।। इस पण्डाल की सजावट पिछले 8 वर्षों से ही हो रही है किंतु लोकप्रियता में इसने यहां के आस पास के बाजार में उच्च कोटि का स्थान प्राप्त किया है। इस पण्डाल की शुरुआत आदर्श जायसवाल और मुकेश जायसवाल के अथक प्रयासों द्वारा किया गया और बहुत कम समय मे ही बहुत ख्याति प्राप्त की है। इस पण्डाल को देखने के लिए न सिर्फ दूर दराज गाँव से दर्शनार्थी आते है अपितु शहरों से भी लोग यहां आकर दर्शन करते है। नवल दुर्गा पूजा समिति द्वारा ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका टाइटल है “भक्ति गानो की धूम, एक कदम आगे की ओर” इस प्रतियोगता में 15 वर्ष से 24 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते है जिसका महाफाइनल महाष्टमी के दिन होगा। प्रथम पुरस्कार रेंजर साइकिल द्वितीय पुरुस्कार कूलर तृतीय पुरुस्कार वूफर होगा। इस प्रतियोगिता में जज करने के लिए बाहर से विशेष कलाकार बुलाये जाते हो अपने आप मे प्रतिभा के धनी होते है। यहां नृत्य प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में भीड़ होती है जबकि इस प्रतोयोगिता के प्रतिभागी दूर दूर शहरों से भी आते है। अध्यक्ष मुकेश जायसवाल कहते है नवल दुर्गा पूजा समिति का यह पण्डाल न सिर्फ हमारी मेहनत का नतीजा होता बल्कि यहाँ पर एक पवित्र वातावरण की भी स्थापना होती है। उपाध्यक्ष- आदर्श जायसवाल कहते है की मां भगवती के आशीर्वाद से सब कुछ अच्छा चल रहा है। नवल दुर्गा पूजा द्वारा ही आयोजित नवल नृत्य प्रतोयोगिता बच्चों के लिए एक ऐसा मंच है जिसमे वो नृत्य कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।।सदस्य-चिन्मय विश्वास कहते है कि कार्यक्रम पूरी गाँव की मेहनत का परिणाम होता है कि इतनी बुलंदियों को छूता है। सदस्य टिंकू जायसवाल कहते है कि कार्यक्रम में जिस तरह से बड़े छोटे सभी मिलकर काम करते है कार्यक्रम का यह भी विशेष आकर्षण बनता है। इस पण्डाल को भव्यता देने के लिए पन्नालाल जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, राजेश जायसवाल, महेश जायसवाल, टिंकू जायसवाल, हर्ष जायसवाल, प्रेम शंकर सोनी, नन्दलाल चौरसिया, डा. चितरंजन विश्वास, श्याम जायसवाल, लालमन सोनी, संजय, शिव, रवि, मो. मकबूल, मो. सफीक, योगेश, मनीष, लाल बहादुर, अभय, मिट्ठू, प्रदीप पांडेय, सूरज आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















