बिजली की समस्या को लेकर बुनकरों ने किया प्रदर्शन
भिखारीपुर बिजली विभाग कार्यालय का राव करने का लिया निर्णय
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। प्रधानमंत्री आदर्श नागेपुर में क्षेत्र के सैकड़ों बुनकरों ने फ्लैट रेट पर बिजली की बिल जमा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के नागेपुर, बेनीपुर, हरसोस, जलालपुर, जंसा, महमहदपुर, कुण्डरिया, गनेशपुर, कल्लीपुर, मेहदीगंज आदि गाँवों से आये सैकड़ों बुनकरों ने नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में बैठक की। इस बैठक में बुनकरों ने समस्या समाधान के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन व मुख्य अभियंता बिजली विभाग भिखारीपुर से मिलकर बिजली बिल का समस्या निस्तारण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नही किया जाता है तो भिखारीपुर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे वे आक्रोशित बुनकरों ने कहा कि अभी तक हमें बिजली की पुरानी व्यवस्था 2006 के बिजली विभाग के अधिनियम के अनुसार बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली का बिल चुकाना पड़ता था, सरकार ने नये नियम बनाकर इस व्यवस्था को पुनः बहाल कर दिया है कर दिया, लेकिन बिजली विभाग अभी भी बुनकरों से मीटर के अनुसार बिल जमा करने का दबाव बना रही है, विरोध करने पर उनका बिजली का कनेक्शन काट दे रही है .मीटर की दर से हर महीने के 1500-1600 रुपये बिजली का बिल देना फिलहाल उनके बस की बात नहीं है। बुनकरों ने कहा कि आर्थिक संकट के कारण बुनकर पहले ही भुखमरी के कगार पर हैं। बुनकरों के सामने पेट पालने के लिए घर के ज़रूरी सामान और पॉवरलूम को कबाड़ के भाव बेचने जैसी नौबत आ गयी है। ऐसे में बढ़ी हुई बिजली की दरें बुनकर समाज की आर्थिक स्थिति और बदहाल कर देगी। आक्रोशित बुनकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सरकार से पुराने बिजली के बिल माफ करने और फ्लैट रेट पर बिजली बिल जमा करने की माँग की है। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि बनारस के बुनकर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब और बनारसी साड़ी के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन बनारस के बुनकर आज अपनी ही विरासत को लेकर संघर्ष करता नज़र आ रहा है। समाजसेवी मनीष शर्मा ने कहा कि बनारस की संस्कृति, हस्तशिल्प और बुनकरों की आजीविका को बचाना बेहद जरुरी है। गांधी वादी विचारक रामधीरज भाई ने कहा कि बनारस में बुनकरों की आबादी लगभग डेढ़ लाख के करीब है. ऐसे में बुनकरों को फिक्स रेट पर बिजली दी जाय और जिन बुनकरों के खिलाफ भी आर सी जारी हुई है उसे वापस लिया जाए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से रामबचन, शिवकुमार, रमेश, दिलीप मौर्य, जयप्रकाश, अजय राय, राकेश मौर्य, राजेश गुप्ता, राजकुमार, संदीप, विजय कुमार, रामविलास, संजय, हंसराज, बृजकुमार, शिवशंकर, अनील मास्टर, महेंद्र आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दिहाड़ी मजदूर संयोजक रामबचन, अध्यक्षता भृगुनाथ तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर पटेल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














