HomeGorakhpur1300 करोड़ रूपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस...

1300 करोड़ रूपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

1300 करोड़ रूपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

800 करोड़ रूपये की निजी निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 34वां स्थापना दिवस समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में 1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच भी बनेगा। इस दौरान सीएम गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 155 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ गीडा के कालेसर व्यावसायिक-आवासीय परियोजना को भी लांच करेंगे। देश के कई बड़े औद्योगिक समूहों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि इस समारोह के न केवल साक्षी बनेंगे बल्कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल होकर निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा भी करेंगे। 30 नवंबर दिन गुरुवार को होने जा रहा गीडा का 34वां स्थापना दिवस समारोह कई मायने में खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर यहां पहली बार 4 दिवसीय उद्योग व व्यापार की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तो साथ ही बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक बताती हैं कि समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों 800 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 3400 लोगों के लिए रोजगार सृजन भी होगा। ये सभी परियोजनाएं निजी क्षेत्र की हैं। साथ ही 500 करोड़ रुपये के निवेश और 3000 लोगों के लिए रोजगार सृजन वाली भावी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उद्यमियों को नए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा जाएगा। गीडा में उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘गीडा सेवा’ पोर्टल का शुभारम्भ योगी आदित्यनाथ, गीडा के स्थापना दिवस पर करेंगे। सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि गीडा सेवा पोर्टल पर आवंटी अपने अद्यतन भुगतान की धनराशि व देयों की स्थिति ऑनलाइन देख और भुगतान कर सकेंगे। साथ ही इस पोर्टल पर भवन मानचित्र स्वीकृति हेतु वांछित प्रपत्रों को संलग्न करते हुए मानचित्र स्वीकृति, भूखंडों के उत्पाद परिवर्तन, इकाई के उत्पादनरत घोषित किये जाने, संविधान परिवर्तन इत्यादि का ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके अलावा आवंटी, गीडा द्वारा विकसित विभिन्न सेक्टरों की समस्याओं को भी प्रस्तुत कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक आवंटी को एक विशिष्ट यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया जायेगा जिसके आधार पर उनके द्वारा पोर्टल पर आवेदन किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read