Homeआजमगढ़आम के प्रति बढ़ता लगाव व गुच्छा रोग से कैसे मिले मुक्ति:...

आम के प्रति बढ़ता लगाव व गुच्छा रोग से कैसे मिले मुक्ति: डा. उमेश

आम के प्रति बढ़ता लगाव व गुच्छा रोग से कैसे मिले मुक्ति: डा. उमेश

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मानव जीवन हमेशा से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति का रहा है उसके अंदर हमेशा कुछ न कुछ नई चीज खोज कर उसका विस्तार और विकास करने की इच्छा रही है यही कारण है कि अब आम आदमी का सबसे ज्यादा प्रिय फल आम ही है वह इससे तृप्त होने से पीछे नहीं रहता है यही कारण है कि आज विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर आम का उत्पादन भारत के लगभग सभी राज्यों में होता है। लेकिन, आम उत्पादन के मामले में, यूपी देश के अन्य सभी राज्यों में अव्वल है। यहां की जलवायु और मिट्टी आम की खेती के लिए काफी अनुकूल है। इसी वजह से सबसे अधिक आम उत्पादन यूपी में होता है। एग्रीकल्चर स्टेट बोर्ड और केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल उत्पादित होने वाले आम में यूपी अकेले 20.85 प्रतिशत का उत्पादन करता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। यह अपनी खुशबू और मीठे स्वाद के लिए काफी मशहूर है। यह सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम में फाइबर और मिनिरल्स भी पाया जाता है। आम का उपयोग लोग कई तरीके से करते हैं। लोग इसका सेवन फल, जूस या सेक के रुप में करते हैं। साथ ही इसकी चटनी और अचार का भी सेवन किया जाता है। वहीं यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आम के बागान में अक्टूबर से फरवरी तक रोगग्रस्त होने की भी आशंका अधिक रहती है। आमों के पेड़ों में प्रायः इस गुच्छा रोग या मालफार्मेशन देखा जाता है। गुच्छा रोग दो प्रकार का होता है। पहला वानस्पतिक गुच्छा रोग तथा दूसरा पुष्पीय गुच्छा रोग। लेकिन इस समय जो गुच्छा रोग दिख रहा है वह वानस्पतिक गुच्छा रोग है। जिससे टहनियों पर निकलने वाली पत्तियां और शाखाएं छोटी होकर गुच्छा बना लेती हैं तथा पौधे की बढ़वार रुक जाती है। दूसरा गुच्छा रोग फरबरी-मार्च में होता है जब बौर निकल रहा हो तो इसे पुष्पीय गुच्छा रोग कहते है। आम के पेड़ों में रोग समय रहते रोग उपचार करने और समय-समय पर विभिन्न कीटनाशकों का छिड़काव करने से आम उत्पादन में 30 प्रतिशत तक इजाफा किया जा सकता है। गुच्छा रोग अधिकतर उत्तर भारत में पाया जाता है। इसका मुख्य कारण है कि उत्तर भारत अक्टूबर माह से फरवरी माह तक अपेक्षाकृत कम उष्ण होता है, जबकि दक्षिणी भारत के अधिक उष्ण वातावरण में आमों के पौधों में जिफेरीन नामक एक द्रव्य बनाते हैं, जो वृक्ष को मालफारमेशन नामक विकृति से बचाते हैं। इसी विकृति के कारण इथिलिन नामक हार्मोन का स्तर वृक्ष में अधिक हो जाता हैं, जो इस रोग को और अधिक बढ़ावा देता है। यह रोग एक सबग्लुटिनन्स नामक कवक द्वारा होता है। इस कवक को संपूर्ण वृक्ष में प्रसारित करने का काम एक अति सूक्ष्म मकड़ी करती है। आम के गुच्छा रोग या मालफार्मेसन नियंत्रण करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र,लेदौरा आजमगढ़ के कृषि वानिकी विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि फल तोड़ने के बाद वृक्ष पर लगे हुए सभी गुच्छों को काट कर जला दें। हर महीने फलों पर नजर रखें। इस रोग पर पूरे नियंत्रण के लिए आमों के वृक्ष पर लगे एक-एक विकृत गुच्छों को काटकर नष्ट कर देना चाहिए, ताकि रोग के कारक फफूंद पनप न पाए उसके बाद कार्बेंडाजिम एवं फास्फोमिडांन 3 से 4 मिली. प्रति लीटर पानी के हिसाब से स्प्रे करे। उसके 15 दिन बाद प्लोनोफिक्स दवा (200 पी.पी.एम) की 4 से 5 मिली प्रति लीटर पानी के हिसाब से स्प्रे करे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read