दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना
ललिया पुलिस टीम उपनिरीक्षक बब्बन यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 215/2024 धारा 65(1) BNS व ¾ पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम लखनीपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर को लौकहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











