छात्राओं को किया गया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के अन्तर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन तथा टीम मीडिया एक्सपर्ट के सौजन्य से महिलाओं/बालिकाओं, बच्चों के आत्मसुरक्षार्थ एवं महिला सशक्तिकरण के परिप्रेक्ष्य में 5 दिवसीय कार्यक्रम अतुलानंद कन्वेंट स्कूल कोईराजपुर, बड़ागांव के प्रांगण में वीमेन डेवलपमेंट सेल ने भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के साथ मिलकर निडर-उत्तर प्रदेश पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल रहे। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सरवणन टी, अपर पुलिस उपायुक्त जोन गोमती, आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स डा. ईशान सोनी, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा स्नेहा उपाध्याय, उ.नि. बबीता यादव 1090 लखनऊ एवं विद्यालय प्रधानाचार्य नीलम सिंह, और राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। एडीजी पदमजा चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा, संरक्षण व महिला सशक्तिकरण अम्ब्रेला योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओ के अल्प व दीर्घ कालीक सेवाओ के द्वारा देखभाल, सुरक्षा व विकास करना है। मिशन शक्ति की दो उप-योजनाएँ हैं – संबल और सामर्थ्य जिनके माध्यम से यह योजना कार्य करती है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिला को सफल निर्भीक एवं निडर बनाना है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल ने एडिशनल डीसीपी महिला अपराध ममता रानी चौधरी, इंस्पेक्टर एस आर गौतम, सब इंस्पेक्टर बुद्धराज के अलावा कांस्टेबल आरके दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











