Homeसन्त कबीर नगरचार्ज देने से कतरा रहे रसूखदार सचिव

चार्ज देने से कतरा रहे रसूखदार सचिव

चार्ज देने से कतरा रहे रसूखदार सचिव

हैसर ब्लॉक के दर्जनों गांव के सचिवों का बदला गया था कलस्टर
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। हैसर ब्लॉक में विकास कार्य को गति देने के लिए डीपीआरओ ने सचिवों के कलेक्टर को चेंज कर दिया था लेकिन रसूखदार सचिव अभी अपना पांव पुराने गांव में जमाए हुए हैं वह नए सचिवों को चार्ज नहीं दे रहे हैं। तहसील क्षेत्र के बसवारी गांव, सिरसी, पट्टी हिस्सा बड़गो समोगर, बराव, बड़गो आदि गांव के सचिवों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कई दिनों पूर्व किया गया था लेकिन राजनीतिक पकड़ के रसूखदार सचिव अपने पुराने गांव पर जमे हुए है। वहीं दूसरे गांव पर न तो कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं और न तो नए सचिवों को चार्ज दे रहे हैं जिससे गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधानों का कहना है कि दो लोगों के बीच में गांव का विकास बाधित हो रहा है। इस संबंध में पूछने पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिन सचिवो का कलस्टर चेंज किया गया है उन्हें कार्यभार बदले गांव पर ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है फिर भी अगर अभी तक वह कार्यभार नहीं ग्रहण किया है तो उन्हें जल्द ही निर्देशित कर ग्रहण करवाया जाएगा। अगर चार्ज नही दे रहे है तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read