लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आशुतोष मिश्रा
भेलुपुर, वाराणसी। स्थानीय थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट का वांछित अभियुक्त रोहित यादव 21 वर्ष निवासी चनुवा चित्तूपुर थाना सिगरा को पोखरी कब्रिस्तान के पास से समय सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
जिसके संबंध में थाना भेलूपुर में आयुध अधिनियम एक्ट के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह, चौकी प्रभारी बजरडीहा उत्कर्ष चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक जगदंम्बा सिंह, कांस्टेबल तरुणनाथ तिवारी, हरिओम, सुमित शाही, कपिल देव मौर्य रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












