आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण के लिये लोक अदालत 12 नवम्बर को
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पद्म नारायण मिश्र जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 नवम्बर 2022 को जनपद न्यायालय में कोविंड 19 महामारी के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु सोमवार को मीटिंग हाल जनपद न्यायालय में रत्नेश मणि त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं अंशु शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन विद्युत वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु जनपद के समस्त अधिशाषी अभियन्ता, मध्यान्चल विद्युत वितरण खण्ड के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में वीके मिश्र अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड अकबरपुर, एके शुक्ल अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड जलालपुर, जगदम्बा प्रसाद प्रतिनिधि अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड टाण्डा उपस्थित आये। विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन विद्युत वादों को चिन्हित करें एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादो, प्रकरणों को नियत कर निस्तारित कराये एवं अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 में आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौता के आधार पर किया जाना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 में आर्बिट्रेशन वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित करवायें एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












