HomeGorakhpurअनियंत्रित एम्बुलेंस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

अनियंत्रित एम्बुलेंस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

अनियंत्रित एम्बुलेंस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

हादसे में चालक सहित चार घायल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के समीप दिल्ली से बिहार जा रही एम्बुलेंस ने रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे आगे जा रही ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें एम्बुलेंस ड्राइवर व उसमे सवार को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली से बिहार एम्बुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी। जैसे ही जगदीशपुर कस्बे में लगभग फोरलेन के रास्ते से पहुंची और अचानक ड्राइवर को नींद आ गई।

इसके कारण एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें बिहार प्रान्त के वैशाली निवासी ड्राइवर नियामुद्दीन, एम्बुलेंस में सवार सहरसा के पुनर्वास निवासी मोहम्मद शाहिद, समस्तीपुर के चलमैसी निवासी मोहम्मद नौशाद व मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद नियाज को हल्की चोटें आईं। जगदीशपुर चौकी के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें स्थानीय अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read