गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
विवेक राय
दानगंज, वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अटेसुआ ग्राम निवासी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को रविवार को चोलापुर पुलिस ने आयर बाजार (चोलापुर) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त के विरुद्ध(3)1 गैंगस्टर एक्ट के अतिरिक्त गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी, मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, मुर्दहां चौकी प्रभारी पंकज सिंह, हेका. मुरारी यादव, का. शिवशंकर सिंह चौहान शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











