पुलिया निर्माण से ग्रामीण परेशान
राम प्रकाश गौतम
टूंडला, फ़िरोज़ाबाद। स्थानीय गांव सिकरारी के बम्बे की पुलिया निर्माण का कार्य नलकूप विभाग द्वारा शुरू किया गया है जिससे गांव का रास्ता काफी खराब हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव वालों के निकलने के लिए जो रास्ता बनाया गया है, उस रास्ते पर सूखी मिट्टी डलवाई जाए जिससे गांव के लोगों को परेशानी ना हो पुलिया बनने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा।
तब तक गांव वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मांग करने वालों में जवाहर सिंह पूर्व प्रधान, राजवीर सिंह, श्रीकृष्ण, गोदी लाल, राजपाल, भगवान सिंह बौद्ध आदि प्रमुख हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













