पाइप लाइन में गंदा पानी आने से ग्रामीणों को परेशानी
बनवारी लाल कुशबाह
फिरोजाबाद। जिले के मक्खनपुर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रचंड गर्मी में गला बार-बार सूख रहा है। ऐसे में पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन मक्खनपुर में कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुॅचना एंव गंदे पानी की सप्लाई होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने पानी सप्लाई की मॉग की है।
मक्खनपुर कस्वा में पिछले 15 दिनों से एक भाग में पानी की पाइप लाइन से सप्लाई शुरू हो गयी है जबकि दूसरे भाग में अभी तक पानी नहीं पहुॅच रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार नासिर खॉ ने पाइप लाइन में बॉल्व नहीं लगाये हैं जिससे पानी की सप्लाई नहीं पहुॅच रही है। ठेकेदार अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी की टंकी की अभी तक सफाई नहीं हुई है। पहले भी गंदा पानी आता था और बीते दिनों भी पानी सप्लाई में एक सर्प का बच्चा भी दिखाई दिया था। उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत बजाज ने इस भीषण गर्मी को देखते हुये पानी की सप्लाई की मॉग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















