बहराइच में 8 स्थानों पर सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम
परिणय सूत्र में बंधे 376 जोड़े
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत तहसील मोतीपुर, गल्ला मण्डी नानपारा, परमहंस डिग्री कालेज कैसरगंज, विकास खण्ड तेजवापुर, नवाबगंज, रिसिया व चित्तौरा तथा नगर पालिका परिषद बहराइच परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारो की 376 विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद देकर उन्हें मण्डप से विदा किया। उल्लेखनीय है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड महसी के 30, तेजवापुर के 33, पयागपुर के 03, विशेश्वरगंज के 09, नगर पालिका परिषद बहराइच के 31, नगर पंचायत पयागपुर के 08, बलहा के 30, शिवपुर के 32, नगर पालिका परिषद नानपारा के 04, ब्लाक जरवल के 13, कैसरगंज के 21, फखरपुर के 14, हुजूरपुर के 12, ब्लाक रिसिया के 14, नगर पंचायत रिसिया का 01, ब्लाक मिहींपुरवा के 66, नवाबगंज के 12 व चित्तौरा के 43 कुल 376 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें अल्पसंख्यक वर्ग के 34, पिछड़ा वर्ग के 155, अनुसूचित जाति के 156, अनुसूचित जनजाति के 13 तथा सामान्य वर्ग के 18 जोड़े सम्मिलित हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












