फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव
मायके पक्ष ने लगाया था हत्या का आरोप
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलते मिला था जिसको लेकर युवती के मायके पक्ष ने दहेज लोभी व हैवान बने विवाहिता के ससुराल जनों पर हत्या का आरोप लगाया जिस पर थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक छः लोगों नामजद किया गया था।
तहरीर मिलते ही सलोन पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए लगातार दबिश देकर मृतक विवाहिता रुची कि सास ससुर व उसके पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। दरअसल सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिव सेवक गांव की रहने वाली रुचि पांडेय 24 वर्ष का विवाह ममुनी गांव निवासी नितेश मिश्रा के साथ हुआ था। शादी के लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद बीती 22 जून की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलते हुए मिला था जिसको लेकर मृतका के परिजनों में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। साथ ही मायके पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सलोन कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।
तीन की हो चुकी है गिरफ्तारीः सीओ सलोन
इस बाबत सीओ अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके टीम सहित पहुंच हर पहलुओं से मामले की जांच की गई जिसके बाद विवाहिता के मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को जेल भेज दिया गया है, मामले की विवेचना प्रचलित है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















