पिण्डरा में ग्रामीणों ने किया श्रमदान
विनय सिंह
पिण्डरा, वाराणसी। महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के बसांव में स्थित माँ भगवती धाम पर रविवार को महात्मा गांधी स्वच्छान्जलि कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह स्वच्छता कार्यक्रम गांव में घूमकर घर-घर स्वच्छता का संदेश दिया| कार्यक्रम के दौरान गांव में जगह-जगह स्वच्छता कार्यक्रम चलाते हुये स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, दयाशंकर दुबे, सचिन दुबे, राजेश सिंह, घनश्याम दुबे, महंत श्याम दुबे, दिनेश दीक्षित, इंद्रजीत सिंह, अजय सिंह, ओम दीक्षित, नरेंद्र दुबे, कमलेश कुमार, मनोज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










