सौ वर्ष पूर्ण कर चुके 11 शतायु महिला एवं पुरूष मतदाताओं को डीएम ने किया सम्मानित
अमित त्रिवेदी
हरदोई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद की सभी विधानसभाओं के रहने वाले सौ वर्ष पूर्ण कर चुके 11 शतायु महिला एवं पुरूष मतदाताओं को कलेक्टेªट सभागार में पुष्प गुच्छ देकर, शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शतायु मतदाओं के परिजनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को अपने बुर्जुग माता-पिता की सेवा कर आर्शीवाद लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि अपने नगर एवं गांव में 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों एवं नव विवाहिताओं का मतदाता पहचान पत्र अनिर्वाय रूप से बनवायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










