वित्तविहीन प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल एकता संघ की बैठक सम्पन्न
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। वित्तविहीन प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल एकता संघ के राष्ट्रीय इकाई की बैठक न्यू लॉर्ड कृष्णा विद्यालय मीरापुर बसही में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिससे निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ| सदस्यता के लिए अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती से प्रारंभ होगा। महिला संगठनात्मक इकाई के गठन में 33% सीट आरक्षित करना, आरटीई नि:शुल्क शिक्षा कानून 2009 12(1)जी के अंतर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति की बकाया धनराशि विद्यालयों व गरीब बच्चों के अभिभावकों की सहायता राशि जो लगभग 6 वर्षों से बकाया है, की मांग स्कूल महानिदेशक से विजय किरण आनंद व शिक्षा मंत्री बेसिक संदीप सिंह, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव बेसिक से लगातार किया जा रहा है लेकिन गरीब बच्चों का पैसा वह स्कूलों की स्कूल प्रतिपूर्ति आज तक बकाया नहीं मिली। बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई और एक बार पुनः धरना देने का घोषणा किया गया जो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर होगा। तिथि की घोषणा 2 अक्टूबर के बैठक में होगी। बैठक में अजय शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुनील सोनकर राष्ट्रीय महामंत्री, जय प्रकाश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुनील विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अश्वनी उपाध्याय प्रदेश कोषाध्यक्ष, विनय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री, मनोज यादव, सपना गोस्वामी, नीलू वर्मा, सोनी वर्मा, अर्चना विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










