Homeबलरामपुरबिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। बिजली व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया गया। इस मौके पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के विद्युतीकरण से छूटे मजरो पुरवों व नगर क्षेत्र के नव विकसित कालोनियों का विद्युतीकरण नए वित्तीय वर्ष में हर हाल में पूरा कराना है। जिसके लिए विद्युत विभाग के सभी अधिकारी नगर पालिका सभासदों ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग नगरपालिका अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के माध्यम ले जिससे बिजली हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचाई जा सकें। उन्होंने मौजूद भाजपा नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों को सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर योजना को सफल बनाकर हर घर तक बिजली पहुंचाने में भागीदारी सुनिश्चित करें। सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन में बेहतर स्तर पर पहुंच गई है। जिसके चलते सरकार वृहद स्तर पर बिजली से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसी भी तरह से लापरवाही ना बरतें। अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने कहा कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के नगरपालिका व सभी सभासद विद्युत विभाग का हर संभव सहयोग करेंगे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी विधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, फणींद्र गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्त, एसडीओ अरविंद गौतम, पवन कुमार, विजय रंजन, रविन्द्र कुमार, दीपक तिवारी, रामचरित्र, नीतेश अस्थाना, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read