ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जितेन्द्र सिंह चौधरी/संजय राजभर
पिण्डरा, वाराणसी। मानवाधिकार जननिगरानी समिति/जनमित्र न्यास व क्राई (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के स्वास्थ्य व पोषण परामर्श निगरानी केंद्र पिंडरा में स्वास्थ्य विभाग व पुष्टाहार विभाग की ओर से ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आशा द्वारा लाभार्थी को एक दिन पूर्व सूचना देकर टीकाकरण स्थल मीरासाह पिंडरा पर बुलाया गया जिसमें एएनएम सुमन यादव द्वारा 7 गर्भवती व एक से पांच वर्ष के 10 बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें उचित स्वास्थ्य व पोषण परामर्श दिया गया। वहीं सीएमसी काउंसलर गीता मौर्या द्वारा गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्सियम की गोली खाने सहित उचित खान-पान व आराम का सलाह दिया। आशा प्रमिला देवी द्वारा पुरूष व महिला नसबंदी कराने पर समुदाय में चर्चा किया गया। उपरोक्त वीएचएनडी के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी हरिश्चन्द मौर्या द्वारा औचक निरीक्षण कर सक्रिय संचालन के लिए उचित निर्देश फ्रंट लाइन वर्कर को दिए। इस अवसर पर संजय राजभर, विनोद कुमार, गीता मौर्या, एएनएम सुमन यादव, विनय कुमार यूपी जिला टेक्नीकल संचार यूनिट, आशा प्रमीला देवी, आगनबाड़ी कार्यकर्ती मीना कुमारी, विजय लक्ष्मी, सितारा, रुबा, रीना, तैरून्निशा, जोहरा आदि ने भागीदारी की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










