सहयोग, संबल व सद्भावना का पर्याय है सहकारिता: सोमी
अब तक 27 हजार से अधिक ग्रामीणों ने ली बी-पैक्स की सदस्यता
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। जनपद में अब तक 27 दिनों में सहकारिता विभाग के सदस्यता महाअभियान में 27 हजार से अधिक परिवारों ने बी पैक्स की सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सहकारिता एवं प्रभारी सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी सिंह ने बताया कि वाराणसी जनपद में किसानों और ग्रामीणों के हर वर्ग ने इस अभियान को आगे बढ़कर हाथों हाथ लिया है जिससे हम साठ लाख से अधिक रूपये शेयर के रूप में प्राप्त करने में सफल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी तीन दिनों में हम कम से कम नये सदस्यों की संख्या को 35 हजार तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। उपायुक्त सोमी सिंह ने कहा कि सहकारिता महाअभियान किसानों के लिए बड़ा अवसर है। किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता विभाग ने इतिहास का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सोमी सिंह ने बताया कि अब खाद और बीज के साथ सहकारी समितियों पर जेनेरिक दवायें भी मिलेंगी। समितियों पर शीघ्र ही जनऔषधि केन्द्र संचालित किए जाएँगे। इससे समितियो की जहाँ आय बढ़ेगी और उनके कर्मचारियों को नियमित वेतन मिलेगा। वहीं दूसरी ओर बीपैक्स के सदस्यो को अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयाँ सस्ती कीमत पर गांव मे ही उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण सहकारिता विभाग शीघ्र ही समिति सदस्यों के लिए विशेष पैकेज की भी मांग करेगा जिससे सदस्यों के आर्थिक और सामाजिक स्तर में और ज्यादा गुणात्मक वृद्धि हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










